{"_id":"5cd7156bbdec2207103578ca","slug":"15575996548-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा पर भारी पड़ रही गर्मी, विद्यालय पहुंच रहे चंद बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा पर भारी पड़ रही गर्मी, विद्यालय पहुंच रहे चंद बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। भीषण गर्मी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। 100 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में बच्चों की संख्या 20 तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। इससे शिक्षक खासे परेशान हैं।
अमर उजाला टीम ने 6 से अधिक परिषदीय विद्यालयों को निरीक्षण किया। टीम पहले प्राइमरी पाठशाला खड़हरा पहुंची। यहां प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक संतोष शुक्ल मौजूद थे। पंजीकृत कुल बच्चों में से महज 10 बच्चे विद्यालय में मौजूद थे। प्राथमिक पाठशाला महरुआ गोला में प्रधानाध्यापिका कुमारी शैलेश मौजूद थीं। यहां पर 140 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन बच्चों की उपस्थिति महज 26 ही थी। प्राथमिक पाठशाला सेमरी में प्रधानाध्यापक अशोक उपाध्याय उपस्थित थे। कुल पंजीकृत 135 बच्चों के सापेक्ष विद्यालय में महज 15 बच्चे आए थे। नरसिंह दासपुर जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक गिरीशचंद्र बूथ चेकिंग पर निकले थे। यहां पर कुल पंजीकृत 98 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 10 बच्चे मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय नरसिंह दासपुर में प्रधानाध्यापक राधेश्याम यादव उपस्थित थे। यहां पंजीकृत बच्चों की संख्या 83 है, लेकिन उपस्थित सिर्फ 16 ही थी। बच्चों की घटती संख्या के बारे में प्रधानाध्यापकों से बात की गई तो उनका कहना था कि तेज धूप व गर्मी का असर है। बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैँ। कहा कि विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। उधर बीएसए अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव बाद छात्र छात्राओं की संख्या विद्यालय में बढ़ेगी। इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।