फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सर्जन व नेत्र चिकित्सक नदारद, भटकने को विवश हुए मरीज

सर्जन व नेत्र चिकित्सक नदारद, भटकने को विवश हुए मरीज

Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सर्जन व नेत्र चिकित्सक नदारद, भटकने को विवश हुए मरीज
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर चिकित्सकों का गैरजिम्मेदाराना रवैया दूर नहीं हो रहा है। बुधवार को ड्यूटी पर तैनात सर्जन अस्पताल नहीं पहुंच सके, तो नेत्र सर्जन कुछ देर मरीजों को देखने के बाद कक्ष से उठकर चले गए। इससे संबंधित इलाज कराने पहुंचे लगभग 200 मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं, साढ़े 12 बजे पर्ची काउंटर से कर्मचारी भी हट गए। कर्मचारियों के न होने से मरीज पर्ची नहीं कटा सके, इससे लगभग 150 मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


तमाम दिशा-निर्देश के बावजूद जिला अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वास्थ्य संबंधी समुचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। चिकित्सकों का विलंब से अस्पताल पहुंचना और समय से पहले कक्ष छोड़कर चला जाना आम बात हो गई है। चिकित्सकों की तरह ही कर्मचारी भी पूरी तरह लापरवाह हो गए हैं। समय-समय पर मरीजों व उनके तीमारदार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। नतीजा यह है कि चिकित्सकों व कर्मचारियों का गैरजिम्मेदाराना रवैया लगातार जारी है। बुधवार को भी कुछ इसी प्रकार की लापरवाही का खामियाजा मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


सर्जन के रूप में चिकित्सक डॉ. वीबी गौतम की ड्यूटी थी, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंच सके। नेत्र सर्जन डॉ. पंकज ने भी कुछ देर तक तो मरीज का इलाज किया, लेकिन इसके बाद वह कक्ष छोड़कर चले गए। नतीजा यह रहा कि संबंधित चिकित्सक से इलाज के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। चिकित्सक कहां गए और कब आएंगे, इसके बारे में अस्पताल प्रशासन कोई जवाब नहीं दे सका। इसके अलावा पर्ची काउंटर साढ़े 12 बजे छोड़कर कर्मचारी निकल गए। नतीजा यह हुआ कि इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लगभग 150 मरीज पर्ची न होने पर बगैर इलाज के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही करने वालों पर हो कार्रवाई
राजेपुर से आए मरीज रामलखन ने कहा कि वे सर्जन से इलाज के लिए पहुंचे थे। लगभग डेढ़ घंटे तक चिकित्सक का इंतजार किया, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। इसके चलते अब बगैर इलाज के ही वापस जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लापरवाह चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अकबरपुर की रेखा ने कहा कि उसे नेत्र में समस्या है। जब वह अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि नेत्र सर्जन कक्ष से जा चुके हैं। कब आएंगे, कुछ पता नहीं। दहियावर के गंगाराम व लालचंद्र ने कहा कि दो घंटे के इंतजार के बाद भी जब चिकित्सक नहीं अस्पताल नहीं पहुंचे, तो उन्हें अब बगैर इलाज के वापस जाना पड़ रहा है।


सुचारु रूप से हुआ इलाज
सर्जन डॉ. वीबी गौतम की नाइट ड्यूटी थी, इसके चलते वह अस्पताल नहीं आए। उनके स्थान पर डॉ. नंदलाल को बुलाया गया था। सुबह 9:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक पर्ची काउंटर खुला रखने व पर्ची काटने का निर्देश है। यदि 12:30 बजे काउंटर पर कोई कर्मचारी नही था तो वे इस दिखवाएंगे। जांच के बाद शिकायत सही मिली, तो कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed