फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लोस चुनाव में मतदान के दिन खुले रहेंगे 35 राजकीय अस्पताल

लोस चुनाव में मतदान के दिन खुले रहेंगे 35 राजकीय अस्पताल

Sat, 30 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में मतदान के दिन खुले रहेंगे 35 राजकीय अस्पताल
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होगा। इस दिन रविवार के अवकाश के बावजूद जिला अस्पताल समेत सभी 25 पीएचसी व 9 सीएचसी आम दिन की तरह ही खुले रहेंगे। सभी सीएचसी पर एक एक एंबुलेंस स्टॉफ के साथ तैयार रहेंगी। इमरजेंसी पर तत्काल संबंधित क्षेत्र में एंबुलेंस के पहुंचने का विशेष निर्देश है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर आगामी 12 मई को मतदान होगा। इस दिन रविवार का अवकाश है। इसके बावजूद जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी आम दिन की तरह ही खुले रहेंगे। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर 12 मई को रविवार होने के बावजूद जिले के सभी 9 सीएचसी व 25 पीएचसी पर आम दिन की तरह ही चिकित्सक व अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


बताया कि जिला अस्पताल के साथ ही सभी 9 सीएचसी पर स्टाफ व दवाओं से लैस एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। मतदान के दौरान होने वाली किसी भी घटना पर निकटवर्ती एंबुलेंस के तत्काल पहुंचने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed