फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1 अप्रैल से होगी 97 केंद्रों पर गेहूं की खरीद, तैयारी अंतिम चरण में

1 अप्रैल से होगी 97 केंद्रों पर गेहूं की खरीद, तैयारी अंतिम चरण में

Fri, 29 Mar 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
1 अप्रैल से होगी 97 केंद्रों पर गेहूं की खरीद, तैयारी अंतिम चरण में
अंबेडकरनगर। विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार जिले में 13 हजार 400 मीट्रिक टन अधिक गेहूं की खरीद होगी। विगत वर्ष 58 हजार 100 मीट्रिक टन लक्ष्य था, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर 71 हजार 500 मीट्रिक टन कर दिया गया है। किसानों को उपज की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पहली अप्रैल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 6 एजेंसियों के कुल 97 क्रय केंद्र खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों व क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि खरीद का कार्य सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन


जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य इस बार बढ़ा दिया गया है। विगत वर्ष जिले को 58 हजार 100 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इस बार इसे बढ़ाकर 71 हजार 500 मीट्रिक टन कर दिया गया है, जो कि विगत वर्ष के सापेक्ष 13 हजार 400 मीट्रिक टन अधिक है। 01 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं खरीद के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 6 एजेंसियों के कुल 97 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य एवं विपणन विभाग के वरिष्ठ लिपिक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 जून तक जिले में 6 एजेंसियों के 97 केंद्रों पर कुल 71 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जाएगी। इसमें खाद्य विभाग व पंजीकृत सहकारी समिति के 21 केंद्रों पर 28 हजार एमटी, पीसीएफ के 55 केंद्र पर 26 हजार एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के 3 केंद्र पर 3 हजार एमटी, पीसीयू के 12 केंद्रों पर 8 हजार एमटी, भारतीय खाद्य निगम के 1 केंद्र पर 3500 एमटी व यूपीएसएस के 5 केंद्रों पर 3 हजार एमटी गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों व क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया हैकि गेहूं बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय रहते केंद्रों पर सभी जरूरी प्रबंध कर लिए जाएं। गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर न सिर्फ पेयजल, बल्कि किसानों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिक्री के लएि कराना होगा रजिस्ट्रेशन
वरिष्ठ लिपिक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गेहं बिक्री करने के लिए किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेेशन कराना होगा। इसके अलावा जिन किसानों ने धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें भी गेहूं बिक्री के लिए फिर से रजिस्ट्रेेशन कराना पड़ेगा। बगैर रजिस्ट्रेेशन के किसान अपनी उपज की बिक्री नामित एजेंसियों के क्रय केंद्र पर नहीं कर सकेंगे। बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए अब तक कृषि विभाग ने 2 लाख 73 हजार 750 किसानों को एसएमएस भेजकर सूचित कर दिया है।


नहीं होगी किसानों को समस्या
आगामी 01 अप्रैल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 6 एजेंसियों के 97 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ होगा। गेहूं बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते जरूरी प्रबंध तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। -अजित प्रताप सिंह, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed