फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आठ हजार से अधिक मतदाताओं को पहचान पत्र का इंतजार

आठ हजार से अधिक मतदाताओं को पहचान पत्र का इंतजार

Fri, 29 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
आठ हजार से अधिक मतदाताओं को पहचान पत्र का इंतजार
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए 11 दिसंबर से पहले आवेदन करने वाले 55 हजार 901 मतदाताओं के सापेक्ष 8 हजार 592 आवेदनकर्ता को अब तक मतदाता पहचान पत्र नहीं मिल सका है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वंचित रहने वाले आवेदकों में 2 अप्रैल से मतदाता पहचान पत्र का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश 11 दिसंबर से पहले जिले में अलग-अलग चरणों में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला था। डीएम सुरेश कुमार के नेतृत्व में सभी तहसील व जिलास्तरीय अधिकारियों ने इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी की थी। लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रभावी ढंग से प्रेरित किया गया था। नतीजा यह हुआ कि अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए कुल 55 हजार 901 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


जांच के बाद प्रथम चरण में 47 हजार 309 नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया। ऐसे में 8 हजार 592 मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र अब तक नहीं उपलब्ध हो सका। इससे इन मतदाताओं को पहचान पत्र न मिलने के चलते बेचैनी साफ देखी जा रही। जलालपुर के धीरेंद्र ने कहा कि ऐसा न हो कि पहचान पत्र न मिल पाए तो मतदान से वंचित रह जाना पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के रवींद्र वर्मा ने कहा कि सूची में नाम जुड़ने के साथ यदि पहचान पत्र भी जल्दी मिल जाता तो कई तरह की आशंकाएं समाप्त हो जातीं। निर्वाचन कार्यालय से जुड़े वरिष्ठ लिपिक लालबहादुर ने बताया कि 02 अप्रैल को चुनाव आयोग से शेष बचे मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र जिले को उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद बीएलओ के माध्यम से उनका वितरण कर दिया जाएगा। सभी मतदाताओं को समय रहते पहचान पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed