{"_id":"5c9d0588bdec22142f01afb4","slug":"15537945234-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से भरी आटो पलटी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से भरी आटो पलटी, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। कटघर बाजार के पास गुरुवार दोपहर परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राओं से भरी आटो तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई। एक छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया। वहीं, बाइक से घर जा रहे दंपती को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी है।
रामनगर स्थित एक निजी महाविद्यालय से परीक्षा देकर आठ छात्राएं आटो से जहांगीरगंज जा रही थीं। बताया जाता है कि कटघर बाजार के निकट सामने से आ रहे पिकअप ने आटो को टक्कर मार दिया। इससे अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। चीख पुकार पर पहुंचे लोगों ने आटो में फंसी छात्राओं को बाहर निकाला। इसमें जहांगीरगंज के नसीरपुर गांव निवासिनी पारुल (18) पुत्री मकसूदन को गंभीर चोटें आईं। वहीं, जहांगीरगंज के किन्नूपुर गांव निवासी छांगुर (40) गुरुवार दोपहर अपनी 38 वर्षीय पत्नी अंजू के साथ बाइक से अतरौलिया से घर जा रहा था। गांव के निकट पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।