फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पर्ची न मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने समिति पर किया हंगामा

पर्ची न मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने समिति पर किया हंगामा

Mon, 25 Mar 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पर्ची न मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने समिति पर किया हंगामा
अंबेडकरनगर। पर्ची न मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित गन्ना समिति कार्यालय परिसर में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक के साथ होने वाली बैठक का बहिष्कार किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा गया कि समय पर पर्ची न मिलने के चलते गन्ने की फसल खेत में ही खड़ी है। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम शिकायत के बावजूद इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही पर्ची नहीं मिली, तो अकबरपुर चीनी मिल के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित गन्ना समिति कार्यालय परिसर में सोमवार सुबह 10 बजे ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में किसानों की बैठक होनी थी। इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान कार्यालय पहुंचे। इससे पहले कि बैठक शुरू होती एकजुट किसानों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए किसानों ने अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन व गन्ना समिति कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम शिकायतों के बावजूद समय पर पर्ची नहीं उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


समय पर पर्ची न मिलने पर उनकी फसल खेतों में खड़ी है। इससे एक तरफ जहां गन्ना बिक्री न होने से उन्हें आर्थिक मुश्किल हो रही है, वहीं खेत खाली न होने से दूसरी फसल की बोआई भी नहीं हो पा रही है। किसान दयाराम, रामकरन, बद्रीप्रसाद, अलगेंद्र, विनोद व कमलेश ने कहा कि ऐसे किसानों को पर्ची उपलब्ध करा दी जा रही, जिनके पास खेत तो है, लेकिन गन्ने की बोआई नहीं की है। उन किसानों को सुचारु रूप से पर्ची नहीं मिल रही, जिन्होंने गन्ने की वास्तव में बोआई की है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही पर्ची नहीं मिली, तो अकबरपुर चीनी मिल के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के बढ़ते हंगामे को देखते हुए जिला गन्ना अधिकारी हरिकृष्ण गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अकबरपुर चीनी मिल से ही कार्यालय को पर्ची नहीं मिल पा रही है। इसी के चलते समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed