{"_id":"5c97bf59bdec2213f41351d5","slug":"15534488781155-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षासत्र बीतने को 55 विद्यालयों में नहीं पहुंच सकी डेस्क बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षासत्र बीतने को 55 विद्यालयों में नहीं पहुंच सकी डेस्क बेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को डेस्क-बेंच का लाभ दिलाए जाने की योजना जिले में धराशायी हो गई। वर्ष 2018-19 में जिले के 115 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35-35 सेट डेस्क बेंच उपलब्ध कराने के लिए शासन ने चयनित कार्यदायी संस्था एसएम ट्रेडर्स बहराइच को डेढ़ करोड़ रुपये उपलब्ध भी करा दिया था। लापरवाही का आलम यह कि अब तक मात्र 55 विद्यालयों में डेस्क बेंच नहीं पहुंच सकी हैं। अब जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में निर्धारित समय पर किस प्रकार शेष रह गए विद्यालयों में डेस्क बेंच कैसे उपलब्ध हो सकेगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
कॉन्वेंट विद्यालय में पढने वाले छात्र-छात्राओं की तरह ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को भी जरूरी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2018-19 में जिले के 115 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क बेंच उपलब्ध कराने का निर्णय शासन ने लिया था। ई टेंडरिंग के माध्यम कार्यदायी संस्था एसएम ट्रेडर्स बहराइच का चयन किया गया। प्रत्येक चयनित विद्यालय में 35-35 डेस्क बेंच उपलब्ध कराने के लिए कार्यदायी संस्था को शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध करा दी। साथ ही अतिशीघ्र सभी विद्यालयों में डेस्क बेंच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि जिले में कुल 520 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 99 विद्यालयों में ही पूर्व में डेस्क बेंच उपलब्ध कराया गया था। वर्ष 2018-19 में 115 विद्यालयों का चयन डेस्क बेंच के लिए किया गया था। बीएसए कार्यालय व कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते अब तक पांच ब्लाक के अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, भीटी व बसखारी के 60 विद्यालयों में ही डेस्क बेंच उपलब्ध हो सका है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र एक सप्ताह का समय शेष रह गया है, लेकिन अब तक चार ब्लाक जहांगीरगंज, भियांव, जलालपुर व रामनगर के 55 विद्यालयों में डेस्क बेंच नहीं उपलब्ध कराया जा सका। नतीजा यह रहा पूरे शिक्षासत्र संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं डेस्क बेंच पर बैठकर पढ़ने की बाट जोहते रहे। उन्हें टाटपट्टी पर ही बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था पर होगी कार्रवाई
जिले के 115 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35-35 डेस्क बेंच उपलब्ध कराने का टेंडर एसएम ट्रेडर्स बहराइच को दिया गया था। 5 ब्लॉकों के 60 विद्यालयों में डेस्क बेंच पहुंचाया गया है, जबकि 4 ब्लॉकों के 55 विद्यालयों में नहीं पहुंचाया जा सका। यदि मार्च माह के अंत तक संबंधित विद्यालयों में डेस्क बेंच नहीं पहुंची, तो कार्यदायी संस्था की टेंडर के समय जमा जमानत राशि जब्त होगी। -अतुल कुमार सिंह, बीएसए