फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अप्रैल में ही पुस्तकें देने को तैयारी तेज, जारी हुआ क्रय आदेश

अप्रैल में ही पुस्तकें देने को तैयारी तेज, जारी हुआ क्रय आदेश

Sun, 24 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अप्रैल में ही पुस्तकें देने को तैयारी तेज, जारी हुआ क्रय आदेश
दो लाख नौनिहालों को स्कूल खुलते ही मिलेंगी किताबें
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 1982 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इस बार शिक्षासत्र शुरू होने के साथ ही पुस्तकें मिल जाएंगी। बीएसए कार्यालय ने दो लाख 12 हजार छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकें खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि अप्रैल के अंत तक छात्र-छात्राओं को किताबें दे दी जाएंगी।

परिषदीय विद्यालयों समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पढ़ने-लिखने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शासन ने निर्णय लिया कि नए शिक्षासत्र के प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएं। गौरतलब है कि जिले 1982 विद्यालयों में मौजूदा समय में एक लाख 96 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 1353 प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख 36 हजार 240, 520 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 43 हजार 107, 82 अनुदानित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 13 हजार 290, तीन राजकीय विद्यालयों में 400 व 24 मदरसों में 3321 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इन छात्र-छात्राओं को बीत रहे शिक्षासत्र में दिसंबर में पुस्तकें मिली थीं। इससे उनको पढ़ाई करने में काफी दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन


इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए ही शासन ने अप्रैल में ही पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पुस्तकें खरीदने के लिए छात्र-छात्राओं की अनुमानित संख्या शासन को उपलब्ध कराएं। बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बीते दिनों ही 2 लाख 12 हजार छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकें खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि अप्रैल के पहले पखवारे तक पुस्तकें मिल जाएं। छात्र-छात्राओं का सत्यापन होने के बाद अप्रैल के अंत तक पुस्तकों का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजा गया प्रस्ताव
शासन की मंशा के अनुरूप छात्र-छात्राओं को समय पर पुस्तकें मिल सकें, इसके लिए शासन को 2 लाख 12 हजार छात्र-छात्राओं की संख्या का प्रस्ताव भेजा गया है। बच्चों के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर सूची स्वीकृति के लिए डीएम को भेज दी गई है। -अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed