फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6 अपराधियों को जिला प्रशासन ने किया जिला बदर

6 अपराधियों को जिला प्रशासन ने किया जिला बदर

Sat, 23 Mar 2019 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
6 अपराधियों को जिला प्रशासन ने किया जिला बदर
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की असहज स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए प्रशासन सभी स्तर पर तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। अपराधिक तत्वों पर प्रशासन की कार्रवाई सख्ती से चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला प्रशासन ने 6 अपराधियों को 6-6 माह के लिए बदर किया है। कहा कि यह आदेश 23 मार्च से लागू है। संबंधित अपराधी यदि जिले की सीमा में पाए गए तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रशासन का रुख सख्त हो रहा है। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 6 अपराधियों के विरुद्घ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है। इनमें अहिरौली थाना क्षेत्र के असंदा पाण्डेय पैकोली निवासी नजीर, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर गांव निवासी कोदई उर्फ मोहम्मद इसराइल को जिला बदर किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर नगपुर निवासी कदीर उर्फ लम्बे, पेहटुल, बदरे आलम व राजू आदि शामिल हैं। डीएम ने निर्देश में कहा कि संबंधित अपराधियों के विरुद्घ जिला बदर की कार्रवाई 23 मार्च से 6 माह तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में यदि यह अपराधी जिले में दिखाई पड़ते हैं तो तत्काल उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed