फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान पर विवाद में जानलेवा हमला

छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान पर विवाद में जानलेवा हमला

Sat, 23 Mar 2019 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान पर विवाद में जानलेवा हमला
बीएसएफ जवान समेत चार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। पेड़ काटने से मना करने पर बीएसएफ जवान पर दबंगों ने शनिवार को जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें बीएसएफ जवान समेत चार परिवारीजन घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर जहांगीरगंज सीएचसी पहुंची। जहां गंभीर हालत के चलते जवान व उसके भाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में बीएसएफ जवान के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इनमें से दो को हिरासत में ले लिया है।

घटनाक्रम जिले के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत कोटिया अशरफपुर गांव का है। छत्तीसगढ़ में तैनात बीएसएफ जवान नितिन कुमार इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। आरोप के मुताबिक शनिवार को विपक्षियों ने उसकी भूमि पर स्थित पेड़ को काटना शुरू कर दिया। मना करने पर विपक्षियों ने कुल्हाड़ी एवं बांके से हमला बोल दिया। इसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने दौड़ी बहन अंशू तथा भाई अमित कुमार व विपिन पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। इसमें सभी को गंभीर चोटें आ गई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल नितिन व अमित को जहांगीरगंज सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में घायल बीएसएफ जवान के पिता इंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र, महेंद्र, रवींद्रनाथ पुत्रगण रामचेत तथा विवेक व अभिषेक के विरुद्ध बलवा, मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। कहा कि घायलों का मेडिकल कराया जाए रहा है।दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed