{"_id":"5c952838bdec22146a72ceb7","slug":"155327911811-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन व टीकाकरण का आशा बहुओं को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन व टीकाकरण का आशा बहुओं को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आशा बहुओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें परिवार नियोजन व टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन व टीकाकरण के बारे में जागरूक करें। प्रशिक्षक अमरनाथ चौधरी ने कहा कि देश के विकास के लिए बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
कहा कि विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या चीन की है। इस पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार हुआ। इसका लाभ भी हुआ। कुछ वर्षों से चीन की बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगा है। इसी प्रकार हम सभी को इसे लेकर जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए परिवार नियोजन के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी देनी होगी। प्रशिक्षक रामजीत व शाहिद कमर ने कहा कि आशा बहुओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर गोष्ठियों व चौपाल के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के बारे में भी जागरूक करें। उन्हें बताएं कि टीकाकरण से क्या क्या लाभ हैं।