{"_id":"5c9527febdec22140f075d2c","slug":"1553279061139-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, 9 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर हंसवर थाना क्षेत्र के साबुकपुर महमदपुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। हंसवर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में धुत थे।
थाना क्षेत्र हंसवर के साबुकपुर महमदपुर में गुरुवार को जमकर मारपीट हुई। नशे में धुत होने के चलते दोनों पक्षों में शुरू हुई गालीगलौज मारपीट तक पहुंच गयी। देखते ही देखते सभी एक-दूसरे पर हमलावर हो गए।
इस हमले में एक तरफ से रवि प्रकाश, हीरालाल, विनोद कुमार व शर्मिला को चोटें आयीं जबकि दूसरे पक्ष से सोनू, अंगद, सुनील, सत्यप्रकाश व दीपक को चोटें आ गई। सूचना पर पहुंची हंसवर पुलिस ने घायलों को टांडा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
बाद में नन्हेलाल की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध तथा रामजतन की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के विरुद्घ के केस दर्ज कर लिया है। एसओ राचंदर सरोज का कहना है कि रंग लगाने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। घायलों को मेडिकल के लिए भर्ती कराया गया है।