{"_id":"5c87e2eabdec22145a0e9b5b","slug":"15524094147-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग में खाक हो गई तीन पशुशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग में खाक हो गई तीन पशुशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के पमोली गांव में आग लगने से तीन ग्रामीणों की पशुशाला जल गईं। हादसे के समय मवेशी अंदर नहीं थे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तीनों पशुपालकों में करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के पमोली गांव में मंगलवार दोपहर रामसुरेश की पशुशाला से आग की लपटें उठने लगीं। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। इस बीच कई ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें तेज होने के चलते ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल नहीं हुए और सूचना भीटी अग्निशमन कर्मियों को दी।
कुछ ही देर में टीम गांव पहुंची, और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरु किया। इस बीच आग रामसुरेश के साथ पास स्थित रामसकल व राजेन्द्र की पशुशाला तक पहुंच गई। कुछ ही देर में तीनों पशुशालाएं जल गईं। उसमें रखा अनाज व पशुओं का चारा नष्ट हो गया। इस हादसे में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद देने की मांग की है।