फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए समारोहपूर्वक सम्मानित

खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए समारोहपूर्वक सम्मानित

Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए समारोहपूर्वक सम्मानित
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय क्षितिज वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सोमवार को समारोहपूर्वक सम्मानित किया। सांसद हरिओम पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 1 मार्च से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का तीन दिवसीय क्षितिज वार्षिकोत्सव व खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। 3 मार्च देर शाम संपन्न हुई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली साधना को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। सोमवार को आयोजित समारोह में सांसद हरिओम पांडेय ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सांसद ने कहा कि जिन्हें प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है, उन्हें इस जीत को आगे भी बरकरार रखना होगा।
विज्ञापन


असफल होने वालों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अगली बार पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से एक तरफ जहां आपसी समझ बढ़ती है, वहीं मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है। ऐसे में सभी को बढ़-चढ़कर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि टीम भावना से कार्य करने के चलते ऐसे कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक निपटाया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेंद्र मिश्र ने बताया कि सांसद ने टेबल टेनिस ब्वॉयज में मनीष, बैडमिंटन गर्ल्स में अलका को पुरस्कृत किया। बेस्ट प्लेयर को लिए साधना को सम्मान मिला।


कबड्डी ब्वॉयज में बीबीडी लखनऊ, वालीबॉल गर्ल्स में बीबीडी की टीम समेत अन्य प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. अशीष कुमार, डॉ. एसपी सिंह, सुधाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed