फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर

हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर

Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर
थाना क्षेत्र अहिरौली निवासिनी महिला करंट से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर महरुआ थाना क्षेत्र निवासी वृद्ध भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मिझौड़ा निवासिनी सुनीता (45) पत्नी शिवसहाय शुक्रवार सुबह हैंडपंप से पानी निकाल रही थी। हैंडपंप से जुड़े मोटर पंप का तार कटा होने के चलते उसमें करंट उतरा हुआ था। इससे सुनीता करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


गुहार पर पहुंचे घरवालों ने उसे हैंडपंप से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर महरुआ निवासी जगराम (64) पुत्र झपसी शुक्रवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में उसका हाथ विद्युत खंभे के स्टे वॉयर से छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे खंभे से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed