{"_id":"5c72e03abdec22270200e6e5","slug":"15510324791-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का अपहरण करने आए आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का अपहरण करने आए आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहर्ता के चंगुल से भागा किशोर, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के रामडीहसराय में शनिवार को दिनदहाड़े किशोर के अपहरण के प्रयास की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर एक अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की। बाद में पहुंची डायल 100 पुलिस टीम के हवाले कर दिया। अन्य अपहरणकर्ता वाहन से भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार रामडीह सराय गढ़ा निवासी शुभम (14) पुत्र रमई यादव शनिवार शाम को तालाब के किनारे शौच करने गया था। शौच कर खेत से बाहर निकलते ही वहां पर पहले से मौजूद एक संदिग्ध युवक किशोर को पकड़कर मारने पीटने लगा। उसका मुंह दबाकर नेशनल हाइवे की तरफ ले जाने लगा। किशोर जैसे-तैसे अपने आप को आरोपी के चंगुल से छुड़ा कर गुहार लगाते हुए गांव की तरफ भागा।
गुहार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों को आता देख अपहरणकर्ता भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया, जबकि एनएच पर खड़े चार पहिया वाहन में बैठे तीन-चार अन्य लोग भागने में सफल रहे। देर शाम शुभम की मां सविता ने थाने में तहरीर देकर अपहरण के प्रयास मामले में केस दर्ज किए जाने की मांग की है। प्रभारी एसओ महंत यादव ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली है। मामले में छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।