फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कानून व्यवस्था बनाएंगे बेहतर, लिए जाएंगे कड़े निर्णय

कानून व्यवस्था बनाएंगे बेहतर, लिए जाएंगे कड़े निर्णय

Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बनाएंगे बेहतर, लिए जाएंगे कड़े निर्णय
अंबेडकरनगर। जिले के 44वें पुलिस अधीक्षक के तौर पर आईपीएस वीरेंद्र कुमार मिश्र ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मार्ग जाम से राहत दिलाने को लेकर भी पुलिस को सक्रिय रखा जाएगा। थानों पर ही पीड़ितों को न्याय मिलना सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन



बीते दिन ही यहां तैनात रहीं एसपी शालिनी का महज डेढ़ माह के अंतराल में ही लखनऊ डायल 100 में स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके साथ ही 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सेनानायक के पद पर तैनात वीरेंद्र कुमार मिश्र को यहां का नया एसपी बनाया गया था। वीरेंद्र कुमार मिश्र ने मंगलवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन



रायबरेली जनपद के मूल निवासी वीरेंद्र इससे पहले कौशांबी में भी एसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं। पीपीएस अधिकारी चयनित होने के बाद उन्हें वर्ष 2009 में आईपीएस कैडर मिला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेस से मुखातिब एसपी ने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी निर्णय लेने होंगे, वह सब लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी ने भी यदि कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह का खिलवाड़ का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। यह तय किया जाएगा कि समस्याओं का निपटारा थानों पर ही प्राथमिकता के साथ हो। पीड़ितों को थाने पर पहुंचने के साथ ही न्याय मिलना तय कराया जाएगा।


एसपी ने पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों का फीडबैक लेने के साथ ही भरोसा दिलाया कि मार्ग जाम जैसे मामलों में आम जनमानस को राहत दिलाने के लिए पुलिस लगातार काम करेगी।



अतिक्रमण करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। अपराध पर काबू पाने के लिए अपराधियों पर कोई भी कठोरतम निर्णय प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा। इससे पहले जिला मुख्यालय पहुंचने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय के नेतृत्व में विभिन्न सर्किल के सीओ एवं थानाध्यक्षों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed