फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नए एडीएम अमरनाथ ने संभाला कार्यभार

नए एडीएम अमरनाथ ने संभाला कार्यभार

Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नए एडीएम अमरनाथ ने संभाला कार्यभार
अंबेडकरनगर। जिले के नए अपर जिलाधिकारी के तौर पर सुल्तानपुर से स्थानांतरित होकर आए एडीएम अमरनाथ राय ने मंगलवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस बीच जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र गैर जिले के लिए स्थानांतरित कर दिए गए।
विज्ञापन



बीते दिनों ही जिले में तैनात रहे अपर जिलाधिकारी गिरिजेश त्यागी का स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर में अपर जिलाधिकारी रहे अमरनाथ राय का स्थानांतरण अंबेडकरनगर किया गया था। नए एडीएम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन



उन्होंने निवर्तमान एडीएम गिरिजेश त्यागी से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्ट्रेट का जायजा लिया। अधीनस्थों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को पारदर्शी ढंग से प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच जिले में जिला विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत मथुरा प्रसाद मिश्र का स्थानांतरण इसी पद पर अलीगढ़ कर दिया गया। बहराइच में डीडीओ के तौर पर तैनात वीरेंद्र सिंह को अब अंबेडकरनगर का नया जिला विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed