{"_id":"5c6853dabdec2226154d18e2","slug":"15503411881175-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लाख के नए तार से रूकेंगे हादसे, बेहतर होगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 लाख के नए तार से रूकेंगे हादसे, बेहतर होगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 30 हजार लोगों को मिलेगी सुचारु बिजली
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू हो गया है। लगभग 75 लाख की लागत से लगभग 15 किलोमीटर लंबाई में पुराने व जर्जर सामान्य तारों को बदलकर नया एरियल बंच केबल लगाया जाएगा। इससे एक तरफ जहां विद्युत चोरी रुकेगी वहीं जर्जर तारों के टूटने से आपूर्ति में होने वाले व्यवधान में भी कमी आएगी। पावर कॉर्पोरेशन के मुताबिक सामान्य तारों के टूटने से होने वाले हादसे भी अब इस नए एरियल बंच केबल के लग जाने से दूर हो सकेंगे। इससे लगभग 30 हजार आबादी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
अकबरपुर नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की बेहतरी के साथ ही उपभोक्ताओं की सुरक्षा तय करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने महत्वपूर्ण पहल की है। असल में नगर के कई क्षेत्रों में अभी भी सामान्य विद्युत तारों से ही आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अत्यंत पुराने व जर्जर हो चुके इन तारों से अक्सर हादसे होते रहते हैं। विद्युत आपूर्ति में भी खास व्यवधान ऐसे तारों के टूटने आदि से होता रहता है। सामान्य तारों से विद्युत चोरी की घटनाएं भी नहीं रुक पा रहीं हैं। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने कई क्षेत्रों में एक बार फिर से एरियल बंच केबल लगवाने का निर्णय लिया। दरअसल इसमें सामान्य विद्युत तारों की जगह खास किस्म का एरियल बंच केबल लगाया जाता है। इससे न सिर्फ विद्युत चोरी की संभावना शून्य हो जाती है, वरन तारों के टूटने से होने वाले हादसे व आपूर्ति में व्यवधान पर भी अंकुश लगता है।
इसी को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने स्थिति में सुधार के लिए इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट सिस्टम के तहत लगभग 75 लाख रुपये की लागत से नगर में लगभग 15 किलोमीटर दूरी तक एरियल बंच केबल लगाने का काम शुरू किया है। मुख्य रूप से फैजाबाद मार्ग, मीरानपुर मोहल्ला, इन्द्रलोक कॉलोनी तथा शहजादपुर के कई क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलने का काम होगा। शनिवार को नगर के फैजाबाद मार्ग पर तारों को बदलने का काम होता रहा। इसके बाद क्रमवार अन्य क्षेत्रों में भी जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाए जाएंगे। इससे लगभग 30 हजार की आबादी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिन भर बाधित रही विद्युत आपूर्ति
नगर के फैजाबाद मार्ग पर एरियल बंच केबल लगाए जाने के चलते दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात में भी तकनीकी कारणों से आपूर्ति में व्यवधान रहा था। शनिवार दिन में आपूर्ति केबल बदले जाने के चलते ठप रहने से पेयजल को लेकर संकट खड़ा हो गया। कई घरों व प्रतिष्ठानों में इन्वर्टर जवाब दे गए। उपभोक्ता दिन भर इन सबके चलते परेशान हुए।
आपूर्ति व उपभोक्ता सुरक्षा होगी मजबूत
15 किलोमीटर की दूरी में सामान्य तारों को बदलकर एरियल बंच केबल लगवाया जा रहा है। इससे तारों के टूटने से आपूर्ति में जो व्यवधान आता है, वह दूर होगा। तारों के टूटने पर हादसे की संभावना शून्य हो सकेगी। उपभोक्ताओं की सुरक्षा यह केबल पूरी तरह तय करता है। एरियल बंच केबल से विद्युत चोरी भी रुकेगी, जिससे अधिकृत उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली दी जा सकेगी। -बीके पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत