फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खुशखबरी, परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की निखरेगी खेल प्रतिभा

खुशखबरी, परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की निखरेगी खेल प्रतिभा

Fri, 08 Feb 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी, परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की निखरेगी खेल प्रतिभा
परिषदीय स्कूलों के बच्चों की निखरेगी खेल प्रतिभा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 2 लाख 11 हजार छात्र-छात्राओं को अब अपने विद्यालय में ही खेलकूद के उपकरण उपलब्ध होंगे। वे रुचि के अनुसार खेल में आगे बढ़ सकेंगे। बीते दिनों ही शासन ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत क्षेत्रीय खेल के अनुसार प्राथमिक विद्यालय को 5 हजार, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय को 10 हजार रुपये उपलब्ध कराया है। 15 फरवरी तक खेल उपकरण खरीद लिए जाने का निर्देश देते हुए कहा गया कि जिन विद्यालयों में खेल मैदान नहीं है, वहां इंडोर गेम के तहत खेल उपकरण की खरीददारी की जाए। इसके लिए शासन से बीएसए कार्यालय को 1 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है।

ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शासन ने बड़ी पहल की है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं खेलकूद के लिए इधर उधर न भटकें, इसके लिए उन्हें विद्यालय में खेलकूद सामग्रियां उपलब्ध कराए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को विद्यालय में ही रुचि के अनुसार खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। गत दिवस शासन ने बीएसए कार्यालय को भेजे पत्र में राज्य परियोजना निदेशक सर्वशिक्षा अभियान डॉ. वेदपति मिश्र ने कहा कि स्पोर्ट्स अनुदान के तहत वार्षिक कार्ययोजना के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय खेल के अनुसार खेलकूद उपकरण की खरीदारी की जाए।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को 5 हजार रुपये, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय को 10 हजार रुपये शासन से उपलब्ध हुआ है। बताया कि जिन विद्यालयों में खेल मैदान नहीं है, वहां इंडोर गेम के तहत उपकरण की खरीदारी की जाएगी। बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में खेल उपकरण की खरीददारी के लिए धनराशि भेजी जा रही है। 15 फरवरी तक खेल सामग्रियों की खरीद का कार्य पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि का तय हो सदुपयोग
परिषदीय विद्यालयों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए राशि मिलने का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़े रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम गुप्त ने कहा कि छोटे बच्चों में इससे खेलों के प्रति रूचि बढ़ेगी। जरूरत इस बात की है कि जो राशि मिली है, उसका पूरी तरह से सदुपयोग तय हो। सेवानिवृत्त शिक्षक रामअकबाल त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का यह कदम दूरगामी परिणाम वाला है। शिक्षकों को चाहिए कि जो धनराशि खेलों के लिए मिल रही है। उसका शत प्रतिशत सदुपयोग हो।


खाते में भेजी जा रही है धनराशि
परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्रियों की खरीदारी के लिए शासन से 1 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 5 हजार रुपये, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये की दर से प्रबंध समिति के खाते में भेजे जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 15 फरवरी तक खेल सामग्रियों की खरीददारी किए जाने का निर्देश दिया गया है। -अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed