फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गरज चमक के बीच तेज बारिश से अस्तव्यस्त हुआ जनजीवन

गरज चमक के बीच तेज बारिश से अस्तव्यस्त हुआ जनजीवन

Fri, 08 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गरज चमक के बीच तेज बारिश से अस्तव्यस्त हुआ जनजीवन
तेज बारिश के साथ गिरी बिजली, महिला झुलसी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। बदले मौसम के बीच शुक्रवार अपराह्न जिले में तेज गरज चमक के साथ कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश हुई। महरुआ थाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव में बिजली की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी गांव में बिजली गिरने से दो बिस्वा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जिला मुख्यालय के अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में छिटपुट तौर पर ओले भी गिरे। तेज बारिश से एक तरफ जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई। आलू के अलावा फूलवाली फसलों को बारिश व ओले ने नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि आगे भी ऐसा ही मौसम रहा, तो दलहनी व तिलहनी फसलों को व्यापक नुकसान होगा।

बीते कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज के बीच शुक्रवार अपराह्न आसमान में छाए बादल बरस पड़े। तेज गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान महरुआ थाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव में बिजली गिरी। इससे घर के बाहर रखा सामान अंदर रखने में लगी भानुमती (45) पत्नी ओमप्रकाश वर्मा उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी गांव निवासी बैजनाथ मिश्र पुत्र कमला प्रसाद मिश्र के गन्ने के खेत में बिजली गिरने से लगभग 2 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। तेज बारिश होने के चलते आग आगे नहीं बढ़ी, अन्यथा व्यापक नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


उधर गरज चमक के साथ हुई बारिश व जिला मुख्यालय के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में छिटपुट तौर पर ओला गिरने से आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। छोटी बड़ी बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग जल्दी जल्दी काम निपटाकर अपने अपने घर चले गए। जिला मुख्यालय पर तेज बारिश होने से जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ी। बारिश व ओला से तापमान में भी तेजी से गिरावट आई। इससे लोग ठंड से ठिठुर उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहनी तिलहनी व आलू की फसलों को हुआ नुकसान
बारिश व ओला गिरने से फसलों को नुकसान हुआ। सबसे अधिक फूलवाली फसलें प्रभावित हुईं। खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। कटेहरी के किसान रामफेर व केदारनगर के जगराम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश व ओला से खेतों में फसलें धराशायी हो गईं। इससे संबंधित फसलों को व्यापक नुकसान होने की संभावना है। हंसवर के इश्तियाक व जहांगीरगंज के अनिल कुमार ने कहा कि फूलों के झडने से उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महरुआ के राधेश्याम व हजपुरा के लल्लू ने कहा कि आलू, मटर व सरसों की अच्छी उपज होने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहितीपुर के सत्यप्रकाश व टांडा के राजितराम ने कहा कि यदि आगे भी ऐसा ही मौसम रहा, तो दलहनी व तिलहनी फसलें पूरी तरह चौपट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed