फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मौनी अमावस्या पर स्नान पूजन को उमड़ा श्रद्घालुओं का हुजूम

मौनी अमावस्या पर स्नान पूजन को उमड़ा श्रद्घालुओं का हुजूम

Mon, 04 Feb 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर स्नान पूजन को उमड़ा श्रद्घालुओं का हुजूम
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। मौनी अमावस्या के पावन मौके पर सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन हुए। सरयू व तमसा के विभिन्न तट पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान व दान पुण्य किया। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धालु जब तक स्नान पूजन नहीं कर लेते तब तक मौन व्रत रखते हैं। ऐसा करने से श्रद्धालुओं को अक्षुण्य फल मिलता है। इसी मान्यता के अनुरूप जिले में विभिन्न पवित्र घाटों व मंदिरों पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। प्रयागराज व अयोध्या आदि स्थानों पर भी स्नान के लिए बड़ी संख्या में जिले से श्रद्धालु एक दिन पहले ही रवाना हो गए थे।

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या के मौके पर नदी व पवित्र तालाबों में स्नान कर दान पुण्य देने का बड़ा महत्व है। एक बार फिर मौनी अमावस्या का पर्व सोमवार को आस्था का बड़ा गवाह बना। सुबह से ही नदी, तालाबों समेत विभिन्न पवित्र स्थलों पर स्नान दान का दौर शुरू हो गया। तमसा व सरयू नदी के तट पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। सुबह घना कोहरा होने के बावजूद श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के चहोड़ाघाट, बिड़हरघाट, चांड़ीपुर व कम्हरियाघाट समेत कई अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाकर पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रविवार की देरशाम से ही तहसील क्षेत्र के स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में डुबकी लगाकर पूजन अर्चन शुरू किया। श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्थित मंदिर में पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ आरपी राय ने चहोड़ाघाट पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को मौनी अमावस्या के मौके पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर भोर सेे ही स्नान ध्यान का दौर शुरू हो गया। खास बात यह कि इस स्नान में शामिल होने वाले अधिकांश श्रलु मौन व्रत रखते हैं। स्नान के बाद ही एक दूसरे से वार्ता करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से स्नान व पूजन का अक्षुण्य फल मिलता है। मौनी अमावस्या की महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रयागराज के संगम में व अयोध्या के पवित्र सरयू में स्नान के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालु रवाना हो चुके थे। अमावस्या के मौके पर घरों व मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन किया। एसपी शालिनी व एएसपी अशोक कुमार राय ने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed