फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ढाई करोड़ की लागत से 11 सड़कों पर फर्राटा भरेंगे वाहन

ढाई करोड़ की लागत से 11 सड़कों पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Thu, 27 Dec 2018 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ढाई करोड़ की लागत से 11 सड़कों पर फर्राटा भरेंगे वाहन
80 हजार की आबादी का सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन 11 सड़कों पर शीघ्र ही वाहन फर्राटा भरना प्रारंभ कर देंगे। नाबार्ड योजना के तहत 2 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये की लागत से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 11 सड़कों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इनमें ज्यादातर सड़कें नई हैं। सड़कों के निर्माण से लगभग 80 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुचारु आवागमन में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं के बड़े पैमाने पर न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि क्षतिग्रस्त मार्गों का सुदृढ़ीकरण भी कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में भी सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। इसी क्रम में नाबार्ड योजना के तहत 2 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये की लागत से जिले के विभिन्न नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में 11 सड़कों के निर्माण को बीते दिनों शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी। निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक धनराशि भी प्रांतीय खंड लोकनिर्माण को उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन

धन की उपलब्धता के साथ ही संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। ज्यादातर सड़कों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि नाबार्ड योजना के तहत निर्मित होने वाली इन सड़कों का तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 80 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
23 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बट्टूगढ़ लोनी संपर्क मार्ग, 22 लाख 23 हजार की लागत से एनटीपीसी मुख्य गेट से करीमपट्टी भड़सारी तक, 16 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनकठा टिकरिया संपर्क मार्ग, 31 लाख 78 हजार की लागत से कमालपट्टी संपर्क मार्ग, 17 लाख 15 हजार रुपये की लागत से सहनेमऊ संपर्क मार्ग, 20 लाख 50 हजार रुपये की लागत से महियापार सिकरोहर संपर्क मार्ग, 24 लाख 91 हजार की लागत से सिझौलिया संपर्क मार्ग, 24 लाख 19 हजार की लागत से फूलपुर संपर्क मार्ग, 28 लाख 94 हजार रुपये की लागत से तिवारीपुर संपर्क मार्ग, 28 लाख 31 हजार की लागत से सेनपुर मिझौड़ा संपर्क मार्ग व 16 लाख 49 हजार रुपये की लागत से जलालपुर न्यौरी संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।

सुचारु आवागमन में होगा लाभ
सहनेमऊ के रजा अब्बास व मेहदी ने कहा कि सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वह अब पूरी हुई। सड़क निर्माण होने से न सिर्फ सहनेमऊ, बल्कि इर्दगिर्द के गावों के लोगों को भी सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। एनटीपीसी के संदीप सोनी व अभिषेक जायसवाल ने कहा कि सड़क के निर्माण का व्यापक लाभ लोगों को सुचारु आवागमन में मिलेगा। सिझौलिया के अजय सिंह ने कहा कि सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना, सरकार का सराहनीय कदम है। कहा कि संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी। अब जबकि निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है, तो आने वाले दिनों में इसका समुचित लाभ मिलना तय है।


शीघ्र पूर्ण होगा निर्माण कार्य
नाबार्ड योजना के तहत 2 करोड़ 31 लाख 40 हजार की लागत से 11 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही इनका निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इससे लगभग 80 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed