फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उल्लास से मना क्रिसमस, केक काटकर हुआ वितरण

उल्लास से मना क्रिसमस, केक काटकर हुआ वितरण

Tue, 25 Dec 2018 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
उल्लास से मना क्रिसमस, केक काटकर हुआ वितरण
अंबेडकरनगर। प्रभु यीशू का जन्मदिवस मंगलवार को जिले में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कहीं केक काटकर खुशियां मनाई गईं तो कहीं प्रार्थना सभा कर देश में अमन-चैन की दुआ की गई। पर्व के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित दो गिरजाघरों की आकर्षक साज सजावट की गई थी, तो भव्य झांकियां भी सजाई गईं। इनका लोगों ने बढ़-चढ़कर आनंद उठाया। सेंटा क्लॉज ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें टॉफी व मिठाई भी बांटी। अकबरपुर नगर स्थित सेंट जांस विद्यालय में गरीबों को कंबल भी बांटे गए।
विज्ञापन



क्रिसमस पर्व का उल्लास मंगलवार को चरम पर दिखा। सुबह से ही जिला मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में पर्व के मद्देनजर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स विद्यालय परिसर स्थित गिरजाघर में भव्य झांकी सजाई गई थी। सोमवार की मध्यरात्रि प्रार्थना सभा के बाद सुबह साढ़े आठ बजे फादर आर्ची वल्ड डिसिल्वा की अध्यक्षता में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



इसमें देश व दुनिया में अमन-चैन की दुआ की गई। इस दौरान केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर अवधेश, आलोक, अमित, रवि कुमार, रंजना, प्रियंका, विमला, राजा आदि मौजूद रहे। उधर, डोयेन इंटरनेशनल स्कूल तमसा मार्ग में प्रबंधक अभिनव त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेंटा क्लॉज ने कार्यक्रम में मौजूद को ट्रॉफी व मिठाई बांटी। इस मौके पर शुभम त्रिपाठी, फरहत जहां, लाइबा खान, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, अकबरपुर नगर स्थित सेंट जांस विद्यालय परिसर स्थित गिरजाघर में सुबह साढ़े दस बजे डॉ. ए जान ने विशेष प्रार्थना सभा कर अमन-चैन व भाइचारगी की डोर मजबूत करने की दुआ की। प्रबंधक नवीन जान ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। रेणुका जान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उपहार वितरण कर पर्व की बधाई दी। बाद में 55 गरीबों को कंबल बांटे गए।



इस मौके पर तान्या जान, डॉ. अंजुम जान, संदीप जान, अभिषेक चतुर्वेदी, सुनील शुक्ल, रहनुमा, अतुल, पंकज, कलावती, शहंशाह, विद्यावती सैनी, पिंकी, मेहरुन्निशा, सूर्यमणि आदि मौजूद रहे। उधर, सेंट जोसेफ स्कूल जाफरगंज में भी विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही केक काटकर खुशियां मनाई गईं। इसके अलावा जिले के अन्य विद्यालयों में पर्व के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed