{"_id":"5c225ebfbdec2256de78f215","slug":"15457563854-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कायकर्ताओं ने बुलंद की किसानों की समस्याओं की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कायकर्ताओं ने बुलंद की किसानों की समस्याओं की आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि लंबे समय से गौशाला स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है।
धान क्रय केंद्रों पर फैली मनमानी पर भी अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इन सबका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष हजारीबाबा ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर पूरी तरह मनमानी का माहौल है। केंद्र सचिवों की की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मानक के अनुरूप धान न होने का हवाला देते हुए किसानों को वापस किया जा रहा है। इतना ही नहीं तौल में भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
इसकी कई बार शिकायत किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में मजबूर होकर किसान अपनी उपज औने पौने दाम पर आढ़तियों के हाथों बिक्री करने को मजबूर हो रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा सांड़ की व्यवस्था नहीं की जा रही है। लंबे समय से गांवों में गौशाला स्थापित करने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
इससे आवारा पशु खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक चपत लग रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान बलिराम, मो. कैफ, स्वामीनाथ, दयाराम पटेल, गोपी, रशीद, फूलबदन, दयाराम, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।