{"_id":"5c20db77bdec2256d743ca73","slug":"154565724111-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामें की भेंट चढ़ा माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामें की भेंट चढ़ा माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे की भेंट चढ़ा माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का चुनाव
लगातार बढ़ते बवाल के चलते मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
चुनाव स्थगित कर पर्यवेक्षक ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट
फोटो 10
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का चुनाव सोमवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। शिक्षकों के हंगामे व नारेबाजी के चलते लखनऊ से आए पर्यवेक्षक नाराज होकर वापस चले गए। इसके चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया। हंगामा बढ़ने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
गौरतलब है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का चुनाव होना था। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज परिसर में सुबह से ही शिक्षकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। चुनाव प्रक्रिया को निपटाने के लिए लखनऊ से पर्यवेक्षक के रूप में देवभाष्कर तिवारी पहुंचे हुए थे। इससे पहले कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होती, बताया जाता है कि वर्तमान अध्यक्ष राजाराम ने मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल वर्तमान जिलाध्यक्ष राजाराम वर्मा ने मतदाताओं की जो अनंतिम सूची जारी की, उस पर कुछ शिक्षकों को आपत्ति हुई। कहा गया कि इसमें सजातीय वर्ग के वोटरों को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में यह सूची फर्जी है। नए सिरे से सूची तैयार की जाए।
इस पर राजाराम वर्मा व उनके समर्थक हंगामा करने लगे। लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि इस बीच राजाराम ने पर्यवेक्षक के हाथ से मतदाता सूची छीन ली और उनके साथ अभद्रता की। इस पर पर्यवेक्षक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पुलिस व पर्यवेक्षक के समझाने के बाद ही मामला शांत हो सका। इसके बाद पर्यवेक्षक ने चुनाव कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा करते हुए समूची रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी। उधर वर्तमान अध्यक्ष राजाराम वर्मा ने कहा कि उन्होंने मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की थी। उन पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है।