{"_id":"5c1e71e3bdec2256ad22cb7d","slug":"15454991415-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम सेवाओं के भी साथ छोडने से बढ़ी उपभोक्ताओं की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम सेवाओं के भी साथ छोडने से बढ़ी उपभोक्ताओं की मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम सेवाओं ने भी छोड़ा साथ, उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किल
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 46 एटीएम से नहीं हुई धन निकासी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बैंकों की हड़ताल व अवकाश के बीच शनिवार को एटीएम सेवाओं के भी दगा दे जाने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ी रहीं। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कुल 46 एटीएम से शनिवार को धन निकासी नही हो पाई। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता इस बात को लेकर ज्यादा परेशान हैं कि यदि हड़ताल आगे भी जारी रही तो इससे उन्हें और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रव्यापी आहवान पर शुक्रवार को जिले के अधिकांश बैंकों में हड़ताल रही। इससे जिले में लगभग 15 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन प्रभावित हुआ था। शनिवार को अवकाश के चलते बैंकों के ताले नही खुले। शुक्रवार को हड़ताल तथा शनिवार को अवकाश से परेशान उपभोक्ताओं की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब एटीएम सेवाओं ने भी उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि एटीएम में पर्याप्त पैसा ही नही भरा जा सका। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के तमाम एटीएम पर ऐसे में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। कहीं पैसा न होने का बोर्ड लटका रहा तो कहीं तकनीकी खराबी का बोर्ड टांग दिया गया। इन सबका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कुल 46 एटीएम से शनिवार को धन निकासी नही हो पाई। इससे जरूरी काम के लिए लोग परेशान दिखे।
रविवार को भी अवकाश के चलते बैंक नही खुलेंगे। इसे देखते हुए ही उपभोक्ता और भी ज्यादा परेशान हैं। जरूरतमंद लोगों ने अपनी नजदीकी लोगों से थोड़े बहुत पैसे लेकर काम चलाए। सोमवार को बैंक खुलेंगे इसके बाद क्रिसमस का अवकाश है। 26 को फिर से बैंक कर्मी हड़ताल कर सकते हैं। इन सब परिस्थितियों को लेकर उपभोक्ता शनिवार को परेशान नजर आया। उधर एलडीएम कौशल कुमार पाण्डेय ने कहा कि कुछ एटीएम नही चले, लेकिन आमतौर पर सेवाएं सामान्य रहीं।