फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साढ़े पांच किलोमीटर में बनेगा जिले से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

साढ़े पांच किलोमीटर में बनेगा जिले से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

Sat, 22 Dec 2018 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
साढ़े पांच किलोमीटर में बनेगा जिले से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
खुशखबरी : जिले के पांच गांवों से गुजरेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण जिले के सात गांव से होकर होगा। इनमें अकबरपुर तहसील के चार, जबकि जलालपुर तहसील के तीन गांव शामिल हैं। कुल लगभग साढ़े पांच किलोमीटर का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सफर अंबेडकरनगर सीमा में होगा। प्रशासन ने लगभग 90 प्रतिशत भूमि का बैनामा करा लिया है, जबकि दस प्रतिशत भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी दो वर्ष में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आजमगढ़ व बलिया समेत अन्य जिलों के लिए फर्राटा भर सकेंगे।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर जनपद में पहुंचकर जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण का जायजा लिया वह एक्सप्रेस वे अंबेडकरनगर के सात गांव से होकर गुजर रहा है। इसमें अकबरपुर तहसील क्षेत्र का रसूलपुर दियरा, अहेथा, उम्मरपुर व रेवरा तथा जलालपुर तहसील क्षेत्र का रामगढ़, गोपरी चांदपुर व सिंहीपुर शामिल हैं। अकबरपुर तहसील में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे कुल 3 किलोमीटर 353 मीटर तथा जलालपुर तहसील में 2 किलोमीटर 306 मीटर दूरी में बनेगा। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अकबरपुर में कुल 831 तथा जलालपुर में 512 किसानों की भूमि चिन्हित की गई है।
विज्ञापन


निर्माण में कोई रुकावट न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने तमाम प्रयासों के जरिए लगभग 90 प्रतिशत भूमि का बैनामा कराने की सफलता पा ली है। कई किसान प्रशासन के मुआवजे आदि को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, जिसके चलते लगभग दस प्रतिशत भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। हालांकि अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद से ही एक-एक कर अन्य किसानों ने भी बैनामा कराने की तरफ कदम बढ़ाया है। माना जा रहा है कि ज्यादातर किसान बैनामा जल्द ही करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण में कोई गतिरोध न हो इसके लिए प्रशासन ने किसानों को अब तक 82 करोड़ चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। यह भुगतान बैनामा करने वाले किसानों के सापेक्ष शत प्रतिशत है। कर्मचारियों के मुताबिक ऐेसे सभी किसानों को भुगतान कर दिया गया है, जिन्होंने बैनामा करा लिया है। इस बीच मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद माना जा रहा है कि एक्सप्रेस वे के निर्माण में तेजी आएगी। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी दो वर्ष के भीतर जिले से होकर लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने लगेंगे। कुल साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी में जिले की सीमा से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गुजरना है।

सिमटेंगी कई जिलों की दूरियां
पूूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण से कई जिलों की दूरियां सिमट जाएंगी। जिले के लोगों के लिए लखनऊ जाने का सबसे प्रमुख मार्ग फैजाबाद व बाराबंकी होकर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण होने के बाद इसी मार्ग से होकर लखनऊ आने जाने को लोग प्राथमिकता देंगे। कारण यह कि यह मार्ग न सिर्फ चौड़ा होगा, वरन बेहतर निर्माण होने से गति भी ठीक ठाक बनी रहेगी। लखनऊ के अलावा आजमगढ़ व बलिया जाने के लिए भी इसी एक्सप्रेस वे का प्रयोग होने को लोग प्राथमिकता देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन मार्गों से होकर संबंधित स्थानों तक पहुंचना काफी सुलभ हो जाएगा।


चल रहे सभी प्रयास
एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से संबंधित सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जो थोड़ी बहुत भूमि का बैनामा रह गया है, उसे भी कराने का प्रयास चल रहा है। जिले में निर्माण को लेकर कोई भी गतिरोध नहीं होने पाएगा। -सुरेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed