{"_id":"5c19327abdec225706705b72","slug":"154515523117-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकसेवकों ने मागों को लेकर शुरू की बेमियादी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकसेवकों ने मागों को लेकर शुरू की बेमियादी हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय आह्वान पर 11 सूत्रीय मागों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार से डाकसेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। कहा गया कि लंबे समय से जीडीएस कर्मचारियों का विभागीकरण किए जाने के साथ ही आठ घंटे का मानदेय दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते पहले ही दिन डाक वितरण का कार्य प्रभावित हुआ।
अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर परिसर में धरने पर बैठे डाकसेवकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा कि डाकसेवकों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। कहा कि विगत वर्ष भी विभिन्न समस्याओं को लेकर हड़ताल शुरू की थी। उस समय में समस्याओं के निस्तारण को लेकर आश्वासन दिया गया था।
कुछ मांगों को तो पूरा किया गया, लेकिन ज्यादातर मागें अभी तक लंबित हैं। इन्हें पूरा किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जीडीएस कर्मचारियों का विभागीकरण कर आठ घंटे का मानदेय दिए जाने की मांग को पूरा करने की सुध जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने व स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए जाने की भी मांग को पूरा करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को भी नहीं पूरा किया जा रहा। इससे डाकसेवकों का हक मारा जा रहा है।