{"_id":"5c080883bdec2241903d8777","slug":"15440303812-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में मिले दर्जनों आधारकार्ड व अन्य दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में मिले दर्जनों आधारकार्ड व अन्य दस्तावेज
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पुरानी तहसील भवन के पीछे कूड़े के ढेर में अलग-अलग नामों के आधारकार्ड व विभिन्न विभागों से मांगी गई जनसूचना के कागजात पड़े पाए गए। बुधवार को जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। कुछ लोग तहसील कर्मचारियों पर शक कर रहे हैं, तो कुछ किसी बड़े फर्जीवाड़े का कयास लगा रहे हैं।
आलापुर पुरानी तहसील भवन के पीछे बुधवार सुबह कुछ लोगों ने देखा कि बड़ी संख्या में अलग-अलग नामों के आधारकार्ड, विभिन्न विभागों से मांगी गई जनसूचना समेत सरकारी विभागों से जुड़े कई कागजात पड़े हैं। बाजारवासियों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। बाजार निवासी दीपक कुमार, बृजेश कुमार आदि का कहना है कि यह कारतूत किसी जालसाज की हो सकती है, या फिर तहसीलकर्मी भी लापरवाही या फिर किसी साजिश में संलिप्त हो सकते हैं। कहा कि अलग-अलग नामों के कई आधारकार्ड का इस तरह मिलना विभागीय कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। तहसील प्रशासन को मामले की जांच करानी चाहिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढेर में 40 से अधिक आधारकार्ड तथा बड़ी तादाद में अन्य कागजात पाए गए। उधर तहसीलदार अवधेश चौहान का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।