फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के उसौरा गांव में मंगलवार को दोपहर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। मारपीट के साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की। दूसरे पक्ष ने भी जवाबी हमला किया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



उसौरा गांव निवासी मोनू व हनीफ के बीच रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि हनीफ ने मोनू की पिटाई कर दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार दोपहर मोनू पक्ष से बड़ी संख्या में लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हनीफ के घर पर हमला बोल दिया। मारपीट के साथ ही घर में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी लाठी-डंडा लेकर मोर्चा संभाल लिया। मारपीट में एक पक्ष के तरन्नुम व शफी मोहम्मद, जबकि दूसरे पक्ष के मोनू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जैतपुर थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। साथ ही तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी।


पीड़ित हनीफ की तहरीर पर मोनू समेत 24 नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज केस दर्ज कर घायल तरन्नुम व शफी को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed