फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कौड़ाही के अधूरे पड़े पीएचसी निर्माण को निर्गत हुए डेढ़ करोड़ रुपए

कौड़ाही के अधूरे पड़े पीएचसी निर्माण को निर्गत हुए डेढ़ करोड़ रुपए

Fri, 16 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कौड़ाही के अधूरे पड़े पीएचसी निर्माण को निर्गत हुए डेढ़ करोड़ रुपए
अंबेडकरनगर। रामनगर विकास खंड के कौड़ाही व आसपास के क्षेत्र की लगभग 30 हजार की आबादी के लिए खुशखबरी है। धनाभाव के चलते ठप पड़े वर्ष 2016-17 में स्वीकृत पीएचसी का निमर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। निर्माण में आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए शासन से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को रिवाइज स्टीमेट के तहत 1 करोड़ 42 लाख रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। पीएचसी के निर्माण से संबंधित क्षेत्र के मरीजों व उनके तीमारदारों को पीएचसी रामनगर तक की लंबी दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मरीजों व उनके तीमारदारों को इलाज के लिए दूरदराज तक के सरकारी अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए वर्ष 2016-17 में शासन से रामनगर विकास खंड के कौड़ाही बाजार में पीएचसी निर्माण को मंजूरी दी थी। 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीएचसी के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया। निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई। निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ, तो न सिर्फ कौड़ाही, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी। उन्हें लगा कि अब इलाज के लिए उन्हें रामनगर पीएचसी तक की लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

हालांकि समय बीतने के साथ ही उनकी उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा। कारण यह कि 50 लाख रकम के बाद शासन से निर्माण के लिए धनराशि नहीं उपलब्ध कराई गई। धनाभाव के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया। लगभग डेढ़ वर्ष से काम रुका पड़ा था। इस बीच शासन ने पीएचसी का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्णय लिया। कार्यदायी संस्था ने रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा। इसमें धनराशि बढ़कर 2 करोड़ 92 लाख हो गई। निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शासन ने 1 करोड़ 42 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को उपलब्ध भी करा दिया। ऐसे में उम्मीद है कि शीघ्र ही पीएचसी का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से लगभग 30 हजार की आबादी को समुचित इलाज का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
रामनगर विकास खंड के कौड़ाही में पीएचसी निर्माण के लिए शासन से कार्यदायी संस्था को आवश्यक धनराशि प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed