फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पशु चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने घेराबंदी करने पर गोली मारकर की हत्या

पशु चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने घेराबंदी करने पर गोली मारकर की हत्या

Fri, 16 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पशु चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने घेराबंदी करने पर गोली मारकर की हत्या
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मदरहा गांव में बुधवार रात पशु चोरी करने आए बदमाशों ने घेराबंदी कर एक साथी को पकड़ लेने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। गिरोह के कई सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे, लेकिन घेरेबंदी में जुटे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गांव के निकट जलालपुर-न्यौरी मुख्य मार्ग जाम कर हंगामा किया। लगभग तीन घंटे तक चले जाम को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त कराया। पुलिस ने नूरआलम सहित कई अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या व चोरी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात मंगुराडिला ग्राम पंचायत के पुरवा मदरहा में कई पशु चोर पहुंच गए। वहां वे गांव निवासी अकबर अली के घर में घुसकर बकरी की रस्सी खोलकर ले जाने का प्रयास करने लगे। खटपट की आवाज सुनकर अकबर की बेटी साबरीन (20) ने आवाज लगाई तो चोरों ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने यह देख गुहार लगा दी, और साबरीन को बचाने के लिए दौड़े। इस पर चोरों ने अकबर अली (60) के साथ ही उनके पुत्र असलम (26), अरशद (24), असद (22) व एक अन्य पुत्री तोएबा खातून (18) की भी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच गांव के ग्रामीण पकड़ो-पकड़ो की आवाज लगाकर अकबर की घर की तरफ दौड़े। इसके बाद अकबर अली ने साहस दिखाते हुए पशु चोर गिरोह के एक सदस्य नूर आलम को पकड़ लिया और घसीटकर एक कमरे की तरफ ले जाने लगा। इसे देख अन्य बदमाशों ने अकबर को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अन्य परिवारीजनों ने पकड़े गए बदमाश नूरआलम को भागने नहीं दिया। उधर बदमाशों ने ग्रामीणों की आवाज सुनकर भागने लगे। अकबर की एक बकरी लेकर बाकी बदमाश घर से बाहर निकले, और बाहर खड़ी जीप से फरार हो गए। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर जलालपुर पुलिस ने अकबर अली को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिटाई से घायल असलम, अरशद, असद, साबरीन व तोएबा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस पकड़े गए बदमाश को साथ लेकर जलालपुर थाने चली गई। इसी बीच गुरुवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने मदरहा गांव के बाहर जलालपुर-न्यौरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। कुछ देर बाद एसडीएम जलालपुर संतोष कुमार सिंह, सीओ अमर बहादुर व कोतवाल नीरज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे, और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण कुछ सुनने को राजी नहीं थे। उनका कहना था कि पशु चोरों पर कार्रवाई को लेकर ढिलाई बरती जा रही है। बाद में स्थानीय विधायक रितेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों व विधायक के समझाने तथा मामले में समुचित कार्रवाई के भरोसे पर ग्रामीणों ने मार्ग जाम समाप्त कर दिया। बाद में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने नूरआलम सहित कई अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या व चोरी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि एक बदमाश पकड़ा गया है। अभी उसके पते की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed