फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विधिक जागरूकता के लिए गांवों में चला कनेक्टिव टू सर्व अभियान

विधिक जागरूकता के लिए गांवों में चला कनेक्टिव टू सर्व अभियान

Tue, 13 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विधिक जागरूकता के लिए गांवों में चला कनेक्टिव टू सर्व अभियान
अंबेडकरनगर। न्याय प्रशासन की देखरेख में कनेक्टिव टू सर्व अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चला। नौ नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को उनके हक व अधिकार के बारे में समझाया गया। विवादों से बचने व आपसी सुलह समझौते के आधार पर समस्याओं का हल ढूंढने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह की देखरेख व निर्देशन में 9 नवंबर से विशेष अभियान शुरू हुआ है। अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि जन शिक्षण केंद्र सचिव पुष्पा पाल की अगुवाई में मंगलवार को जयराम, सिद्घार्थ, महेश कुमार, डॉ. जयप्रकाश, रामकेवल, रामतीरथ ने अकबरपुर ब्लाक के अहलादे, बेवाना, अहेथिया, भितरीडीह, कुढ़ा आदि गांवों की महिलाओं व पुरुषों को जागरूक किया। युवाओं से विधिक जानकारी रखने की सलाह दी गई। युवाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पुष्पा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाएं जनहित में जानना जरूरी है। कानूनी बारीकियों के न जानने के कारण लोग सेवा पाने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में सभी को कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। पैरा लीग वालेंटियर्स रामअवतार, रामवृक्ष मौर्य, रामप्रकट, रामविनय, सुमन मौर्य, हरिश्चन्द्र व पवन ने जहांगीरगंज विकास खंड के समडीह ग्राम पंचायत में घर घर जाकर लोगों को विधिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed