फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में चंदे की रकम को लेकर बढ़ा विवाद

प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में चंदे की रकम को लेकर बढ़ा विवाद

Tue, 23 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में चंदे की रकम को लेकर बढ़ा विवाद
अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ में चंदे व चढ़ावे की रकम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने डीएम व एसपी से मिलकर शिकायत की है कि कुछ लोग अवैध ढंग से परिसर में वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी कहा गया है कि 10 से अधिक चीजों की बोली मनमाने ढंग से लगा दी गई है, जहां पर अनधिकृत ढंग से पैसे को लेकर उसका दुरुपयोग होता है। इस मामले में सज्जादानशीन ने जिला प्रशासन से समुचित कार्रवाई करने या फिर रिसीवर तैनात किए जाने की मांग की है। उधर, दरगाह प्रबंधन कमेटी से जुड़े खलीक अशरफ व अन्य ने भी डीएम व एसपी से मुलाकात कर कहा है कि दरगाह में चल रही मनमानी को रोका जाए।
विज्ञापन


अरसे से दबी चली आ रही किछौछा दरगाह में आपसी खींचतान अब एक बार फिर से मुखर हो गई है। बीते दिनों जहां इसी खुन्नस को लेकर दो पक्षों में मारपीट की स्थिति उत्पन्न होने के बाद पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा था, वहीं अब मुख्य दरगाह से जुड़े दो पक्ष खुलकर आमने-सामने हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों ही दरगाह का वार्षिक उर्स संपन्न हुआ था, जिसमें लाखों रुपये चंदे व चढ़ावे के तौर पर आए थे। इसके बाद से ही विवाद और गहरा गया है। सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने बीते दिन डीएम सुरेश कुमार व एसपी विपिन कुमार मिश्र से इंतजामिया कमेटी अध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी के साथ मुलाकात की।

इस दौरान सज्जादानशीन ने दोनों अधिकारियों से कहा कि दरगाह में आने वाले लोगों से मनमाने ढंग से चंदा व चढ़ावा लिया जा रहा है। ऐसे लोग जिन्हें कोई हक नहीं, वे भी जबरन ऐसा कर रहे हैं। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सज्जादानशीन ने कहा कि वे तो निजी मद से दरगाह के तमाम प्रबंध कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ लोगों का पूरा ध्यान सिर्फ विवाद खड़ा करने व अवैध वसूली पर है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि या तो यह अवैध वसूली बंद कराई जाए या फिर कोई निर्णय होने तक दरगाह में रिसीवर की तैनाती कर दी जाए। उधर, दरगाह कमेटी से जुड़े खलीक अशरफ ने भी कुछ लोगों के साथ डीएम व एसपी से मिलकर कहा कि प्रकरण में न्यायालय के फैसले आ चुके हैं। उनका पालन कराया जाना चाहिए।


कहा गया कि मनमाने ढंग से दरगाह को संचालित करने की छूट नहीं दी जा सकती। उधर, डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि किछौछा दरगाह शरीफ को लेकर दो पक्ष आए थे। मामले में सम्यक परीक्षण चल रहा है। वैसे पूरा प्रकरण सिविल कोर्ट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed