फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रंगोली प्रतियोगिता में सिंगारी देवी महाविद्यालय की टीम अव्वल

रंगोली प्रतियोगिता में सिंगारी देवी महाविद्यालय की टीम अव्वल

Tue, 09 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में सिंगारी देवी महाविद्यालय की टीम अव्वल
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पं. रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर में बीते दिन मतदाता जागरूकता विषयक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पं. रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर, सिंगारी देवी स्मारक पीजी कॉलेज रामनगर, बीएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज ककरही की कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के संबंध में रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। कहा कि जब तक सभी मतदाता अपने मताधिकार के महत्व को नहीं समझेंगे, तब तक देश में भ्रष्टाचार व शोषण का माहौल बना रहेगा। रंगोली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में सिंगारी देवी स्मारक पीजी कॉलेज रामनगर की टीम को प्रथम स्थान मिला, जबकि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता अभियान के संयोजक डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह ने प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर डॉ. रीता सिंह व डॉ. ओएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed