{"_id":"5bbb8dd6867a55281d42f9b5","slug":"15390181735-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को आवास देने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को आवास देने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राष्ट्र सुरक्षा मंच के तत्वावधान में सोमवार को संगठन के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया। कहा गया कि नगर पालिका टांडा क्षेत्र में स्थित मान्यवर कांशीराम आवास में बिजली व पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा आवासों पर अपात्रों का कब्जा है, जबकि पात्र योजना का लाभ लेने के लिए भटक रहे हैं।
कई बार तहसील स्तरीय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि टांडा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित कांशीराम आवास में सुविधाओं का टोटा पड़ा हुआ है। न तो बिजली की व्यवस्था है और न पानी की। और तो और आवास आवंटन में भी बड़े पैमाने पर खेल किया गया। आवंटन से पहले सर्वे के दौरान पात्रों का आधार कार्ड लिया गया था।
विज्ञापन
उन्हें आश्वस्त किया गया था कि उन्हें ही आवास आवंटित किया जाएगा। हालांकि नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते ज्यादातर आवास अपात्रों को आवंटित कर दिया गया। इससे पात्रों का पक्के आवास में रहने का सपना अधर में लटक गया है। प्रभावती यादव व जिलाध्यक्ष ओंकार विश्वकर्मा ने कहा कि आवास आवंटन के लिए पात्र लगातार जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।
कहा कि ज्यादातर आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा है। मांग करते हुए कहा कि न सिर्फ अपात्रों व बाहरी कब्जेदारों से आवास को खाली कराया जाए, बल्कि पात्रों को आवास आवंटित किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में एडीएम को शिकायत संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान डॉ. श्रीनरायन शर्मा, रामतीरथ, ज्ञानमती, मुमताज आदि मौजूदद रहे।