{"_id":"5bb3a114867a55013b111999","slug":"153849881519-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन, कुलदीप व अंजलि ने जीती रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन, कुलदीप व अंजलि ने जीती रेस
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गांधी जयंती पर जिला मुख्यालय पर हुई तीन किमी क्रास कंट्री रेस के पुरुष ओपेन वर्ग में अमन यादव एवं सब जूनियर वर्ग में कुलदीप यादव ने बाजी मारी। महिला ओपेन वर्ग में अंजलि अव्वल रहीं। दौड़ का शुभारंभ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्णकुमार उपाध्याय एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
पुरुष ओपेन वर्ग में अमित पटेल को द्वितीय, अभिषेक को तृतीय स्थान मिला। सब जूनियर बालक वर्ग में शुभम यादव दूसरे एवं अवनीश यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला ओपेन वर्ग में ओजस्वी दूसरे व नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे ही मनोबल बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर ओलंपिक संघ जिला सचिव हनुमान सिंह, एथलेटिक्स संघ जिला सचिव सुधीर चतुर्वेदी, तैराकी संघ जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, प्रशिक्षक प्रज्ञा, आशा, शिल्पी तथा वीरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।