{"_id":"5bb3a0fe867a553da22cdaf1","slug":"153849879316-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल बरधाभिउरा के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत अभियान चलाकर शहजादपुर के लोहिया चौक व तहसील तिराहे के आस पास के स्थानों की साफ सफाई की। छात्र छात्राओं ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सब सफाई अभियान में अपना योगदान दें। स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने अभियान का नेतृत्व किया और झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मंगलवार को शहजादपुर लोहिया चौक व तहसील तिराहे की साफ सफाई की। इस दौरान बच्चों ने कूड़े व अन्य चीजों को सार्वजनिक स्थलों से हटाकर समुचित स्थान पर रखा। नागरिकों से आह्वान हुआ कि मानव जीवन की पहली जरूरत स्वच्छता है। इसके बिना सब कुछ व्यर्थ है। इसलिए सभी लोग इस अभियान से जुड़कर अपने आसपास के स्थानों की नियमित साफ सफाई करें और गंदगी को दूर करें।
दुकानदारों से आह्वान हुआ कि दुकान से निकले मलबे को सड़क पर न फेंककर एक उचित स्थान पर रखा जाए। इससे सड़क भी हर समय स्वच्छ रहेगा और लोगों को आने जाने में मुश्किल भी नही होगी। प्रबंधक संगीता टंडन ने कहा कि सफाई मानव जीवन का अभिन्न अंग है और इसे किसी भी तरह से नकारा नही जा सकता।
विज्ञापन
जागरूकता के आधार पर ही सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए सामाजिक संगठनों के अलावा आम लोगों को अभी आगे आने की जरूरत है। तभी इसकी सार्थकता को कायम किया जा सकता है। इस मौके पर अतुल टंडन, अंजनी, प्रशांत श्रीवास्तव, मनीष, मधु, दिव्यांशू आदि मौजूद रहे।