फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17 करोड़ से सुधरेगी चार प्रमुख सड़कों की दशा

17 करोड़ से सुधरेगी चार प्रमुख सड़कों की दशा

Thu, 27 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
17 करोड़ से सुधरेगी चार प्रमुख सड़कों की दशा
अंबेडकरनगर। जिले व संसदीय क्षेत्र के चार मार्गों का जल्द ही लगभग 17 करोड़ की लागत से सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। लगभग 25 किलोमीटर दूरी की सड़क इससे ठीक होगी। इसका सीधा लाभ लगभग तीन लाख की आबादी को मिलेगा। सांसद हरिओम पाण्डेय ने कहा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन मार्गों के निर्माण को हरी झंडी मिल जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मार्गों के निर्माण की दिशा में जिले व संसदीय क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिलने जा रही है। अकबरपुर से जलालपुर मार्ग तथा अकबरपुर से मालीपुर मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए लगभग सात किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की घोषणा जल्द होगी। खजुरी रेलवे क्रॉसिंग से मालीपुर की तरफ आगे बढ़ने पर भिस्वा चितौना होते हुए जाने वाले मार्ग की बेहतरी से दोनों मुख्य मार्ग आपस में बेहतर ढंग से जुड़ जाएंगे। गोशाईगंज से महबूबगंज मार्ग पर वन्दनपुर से अमसिन होते हुए सरखेलवा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। 6 किलोमीटर पांच मीटर लंबे इस मार्ग की दशा इससे निश्चित तौर पर बेहतर हो जाएगी। वहीं भीटी से गोशाईगंज मार्ग पर नगेहरा से पड़ेलवा तक पांच किलोमीटर लंबे मार्ग तथा अकबरपुर महरुआ मार्ग से लगभग 6 किलोमीटर लंबे खजूरडीह मंशापुर बरामद पुर मार्ग का भी निर्माण होगा। यह जानकारी गुरुवार को सांसद हरिओम पांडेय ने दी। बताया कि इन मार्गों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कराया जाएगा। लगभग तीन लाख की आबादी को सीधे तौर पर इन मार्गों के निर्माण से लाभ होगा। जल्द ही सरकार की तरफ से इसके लिए जरूरी निर्णय ले लिया जाएगा। सभी जरूरी प्रक्रिया तेजी से अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed