{"_id":"5babbb9e867a557f233469bc","slug":"15379813218-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के बीच बुनकरों ने निकाला जलालपुर में बड़ा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के बीच बुनकरों ने निकाला जलालपुर में बड़ा जुलूस
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कच्चे धागे के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आल इंडिया बुनकर फेडरेशन के तत्वावधान में बुनकरों की बेमियादी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। नगर के उर्दू बाजार में बड़ी संख्या में जुटे बुनकरों ने जुलूस निकाला। तहसील परिसर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता, हड़ताल जारी रहेगी।
गौरतलब है कि कच्चे धागे के दाम में दो माह से लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आल इंडिया बुनकर फेडरेशन के तत्वावधान में जलालपुर, हंसवर, किछौछा, नरियांव व मुबारकपुर के बुनकर बेमियादी हड़ताल पर हैं। बुधवार को फेडरेशन के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों के बुनकर जलालपुर नगर के उर्दू बाजार में जुटे। स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लिए बुनकर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। अध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि बुनकरों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। उनकी मुश्किलें दूर करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कच्चे धागे के दाम में तो लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन कपड़े के दाम में नहीं। इससे बुनकरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इससे क्षुब्ध बुनकर अब दूसरे व्यवसाय का रुख कर रहे हैं।
मो. ताहिर अंसारी व राशिद कौसल ने कहा कि एक उत्पादन, एक जिला योजना के तहत अंबेडकरनगर को कपड़ा उद्योग के लिए चुना गया था। इससे यह उम्मीद बनी कि इसका लाभ मिलेगा लेकिन वक्त बीतने के साथ उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। कहा कि जिले में कपड़ा खरीद केंद्र व धागा बिक्री केंद्र खोले जाने की घोषणा सरकार ने की थी लेकिन अब तक केंद्र नहीं खुले। इससे उत्पादित कपड़े की बिक्री भी नहीं हो पा रही है। महंगाई के चलते इन दिनों कपड़ा बाजार में मंदी छाई है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि जब तक उनकी मुश्किलों का निपटारा नहीं हो जाता, हड़ताल जारी रहेगी। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान खुर्शीद, मजहरुल हक, निसार अहमद, अंसार अहमद, रकीब, जैनुलआब्दीन व मो. तौहीद आदि मौजूद रहे।