फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जेईई एडवांस्ड परीक्षा में मेधावियों को मिली सफलता

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में मेधावियों को मिली सफलता

Sun, 10 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
जेईई एडवांस्ड परीक्षा में मेधावियों को मिली सफलता
अंबेडकरनगर। जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के कई मेधावियों को सफलता मिली है। भीटी निवासी आदर्श श्रीवास्तव, अहिरौली निवासी अविनाश वर्मा व अकबरपुर निवासी नवनीत ने यह परीक्षा उत्तीर्ण करने की महत्वपूर्ण सफलता पाई है। तीनों युवकों का कहना है कि वे इंजीनियरिंग के माध्यम से व्यक्तिगत सफलता के साथ समाज हित में भी काम सुनिश्चित करेंगे। मेधावियों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील निवासी नवनीत ने जेईई एडवांस परीक्षा में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग में 172वीं रैंक पाई है। नवनीत ने बीते दिनों घोषित हुई यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। सीएवी साइंस एकेडमी के छात्र रहे नवनीत की सफलता पर प्रबंधक अवधेश पांडेय, प्रधानाचार्य अजीत मिश्र के अलावा गोपाल कृष्ण यादव, पंकज विश्वकर्मा व सुभाष वर्मा आदि ने बधाई दी है। वहीं क्षेत्र के मरथुआ सरैया निवासी अविनाश वर्मा ने जेईई एडवांस परीक्षा में महत्वपूर्ण सफलता पाई है। मरथुआ सरैया निवासी राइस मिलर शिवपूजन वर्मा के पुत्र अविनाश ने ओबीसी की आल इंडिया मेरिट सूची में 515वीं तथा सामान्य सूची में 3 हजार 520वां स्थान प्राप्त किया है। अविनाश ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों के अलावा शुभ चिंतकों को भी दिया है। उधर भीटी तहसील क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी आदर्श श्रीवास्तव ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने की सफलता पाई है। उन्हें 3 हजार 128वीं रैंक मिली है। उन्होंने बीती इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। आदर्श की सफलता पर बाबा ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पिता विनय श्रीवास्तव व मां सविता श्रीवास्तव ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस सफलता का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed