फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रास्ते के विवाद में पीट पीटकर वृद्ध की हत्या

रास्ते के विवाद में पीट पीटकर वृद्ध की हत्या

Tue, 29 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में पीट पीटकर वृद्ध की हत्या
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत हाशिमगढ़ छितौनी के मजरा रानीगंज का पूरा में मंगलवार पूर्वाह्न रास्ते के विवाद में एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों में इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई। इसमें कुल चार लोग चोटहिल हुए। घटना से काफी देर तक मौके पर अफरातफरी मची रही। एएसपी ओपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी हनुमान पाल व रवींद्र के बीच लंबे समय से रास्ते का विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मंगलवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि रवींद्र पक्ष के लोग रास्ते पर पटाई का कार्य कर रहे थे। इस पर हनुमान पाल (65) ने विरोध किया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच रवींद्र पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हनुमान की जमकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावर पूरी तरह एकजुट थे। गुहार पर बचाने पहुंचे पुत्र महेंद्र (22) व पत्नी संतरा देवी (60) को भी पीटने लगे। पिटाई में हनुमान के सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे वह बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़ा। दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जब आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इससे पहले कि हनुमान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती, उसकी मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महेंद्र व संतरा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां संतरा की हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में मृतक के बड़े पुत्र लक्ष्मण पाल ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इससे पहले एएसपी ओपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ गांव का जायजा भी लिया। प्रभारी कोतवाल लल्लन यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवींद्र व वीरेंद्र पुत्रगण जियालाल व सुनीता पाल पत्नी जियालाल के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed