फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   समन जावेद ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में किया जिला टॉप

समन जावेद ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में किया जिला टॉप

Tue, 29 May 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
समन जावेद ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में किया जिला टॉप
अंबेडकरनगर। सीबीएसई 10वीं परीक्षा के नतीजों में मंगलवार को रेडिएंट चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा समन जावेद ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। इसी विद्यालय के ऋषभ गुप्ता 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि इसी विद्यालय के छात्र हर्षित ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सफल हुए छात्र-छात्राओं ने परणिाम आने के बाद जमकर खुशी का इजहार भी किया।
विज्ञापन

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं की उत्सुकता दोपहर बाद समाप्त हुई, तो मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। इस बीच पिछले कई दिनों से परिणाम आने को लेकर सभी परीक्षार्थियों के मन में जो कौतूहल चल रहा था, वह परिणाम आने के साथ कहीं खुशी, तो कहीं गम में तब्दील दिखाई पड़ा। इन परिणामों में एक बार फिर से छात्रों ने छात्राओं को कड़ी टक्कर दी। गौरतलब है कि सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का नतीजा बीते दिनों घोषित हुआ था। इसमें भी छात्राओं ने अपना वर्चस्व दिखाया था। इस बार छात्रों ने गत वर्ष के मुकाबले अपने प्रदर्शन में सुधार जरूर किया। उधर नतीजा घोषित होने के बाद रेडिएंट चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा समन जावेद ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। समन के जिला टॉप होने की खबर मिलते ही परिवारीजनों में खुशियां छा गईं। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई गईं। रेडिएंट के ही छात्र ऋषभ गुप्त ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने की उपलब्धि पाई। इसी विद्यालय के ही एक अन्य छात्र हर्षित 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। उसे जिले में तीसरा स्थान मिला। ऋषभ व हर्षित के परिवारीजनों ने भी अपने पाल्यों की इस धमाकेदार सफलता पर खुशी का इजहार एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर किया। इन तीनों के अलावा अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को परिवारीजनों के अलावा गुरुजनों व शुभचिंतकों ने भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed