फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   46 करोड़ की लागत से होंगे अकबरपुर नगर में विकास के प्रमुख कार्य

46 करोड़ की लागत से होंगे अकबरपुर नगर में विकास के प्रमुख कार्य

Mon, 28 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
46 करोड़ की लागत से होंगे अकबरपुर नगर में विकास के प्रमुख कार्य
अंबेडकरनगर। पेयजल संबंधी मुश्किलों से जूझ रहे अकबरपुर नगरवासियों के लिए खुशखबरी है। 1 करोड़ 30 लाख की लागत से नगर में जल्द ही पांच नलकूप लगाए जाएंगे। यह निर्णय सोमवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में लिया गया। नलकूपों की स्थापना से अकबरपुर नगर में पेयजल व्यवस्था और बेहतर होगी। तय हुआ कि नगर के तीन चौराहों पर महाराणा प्रताप, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सम्राट सुहेलदेव की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। इसके साथ ही पालिका ने कुल 46 करोड़ 3 लाख 90 हजार रुपये से नगर के विभिन्न विकास व अन्य कार्यों को भी अपनी संस्तुति प्रदान की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अकबरपुर नगर क्षेत्र में पेयजल संबंधी संकट का सामना लगभग एक लाख की आबादी को करना पड़ रहा। इसमें बड़ा कारण यह कि पिछले दिनों ही बड़ी तादाद में पेयजल के निशुल्क कनेक्शन हो गए। इससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा था। इसे देखते हुए ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने नागरिकों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित बैठक में पालिका बोर्ड ने तय किया कि अकबरपुर नगर के सिझौली, मिर्जापुर, मीरानपुर, शहजादपुर व गौहन्ना में नया नलकूप स्थापित किया जाएगा। इन नलकूपों के माध्यम से नागरिकों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय हुआ कि फौव्वारा चौराहा पर महाराणा प्रताप, दोस्तपुर चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व मिर्जापुर चौराहे पर सम्राट सुहेलदेव की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्तियों के निकट बने पार्क का जरूरी सौंदर्यीकरण भी होगा।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड ने तय किया कि अकबरपुर नगर में कुल 46 करोड़ 3 लाख 90 हजार की लागत से विभिन्न प्रकार के निर्माण एवं विकास तथा पालिका से जुड़े जरूरी कार्य किए जाएंगे। 31 लाख 76 हजार 129 रुपये लाभ का बजट पारित करते हुए बताया गया कि नगर के विकास के लिए सभी जरूरी इंतजाम लगातार किए जाएंगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य, अवर अभियंता घनश्याम मौर्य, लेखाकार बृजेश शुक्ल, सभासद वंदना त्रिपाठी, संदीप कुमार, बेबी तबस्सुम, अरविंद श्रीवास्तव, बलिराम, ज्ञानकुमार मोदनवाल, राजकुमारी, उर्मिला देवी एवं गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख तक का अधिकार अध्यक्ष को
पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से 5 लाख रुपये तक के कार्यों का वित्तीय अधिकार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को दिया। अध्यक्ष ने बैठक में सभासदों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अपना जरूरी योगदान लगातार तय करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed