{"_id":"5afdc3cc4f1c1bd6408b6077","slug":"15265801681944-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 लाख की लागत से बनेंगे मेधावियों के घर तक पक्के मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 लाख की लागत से बनेंगे मेधावियों के घर तक पक्के मार्ग
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में यूपी टॉप करने वाले जिले के चार मेधावियों के गांव तक पक्के मार्ग के निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग 44 लाख 55 हजार रुपये की लागत से इन मार्गों का निर्माण होगा। मार्ग निर्माण शुरू होने की जानकारी होते ही संबंधित गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे लगभग 15 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेधावियों के सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि जिन छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर प्रदेश में टॉप किया है, उनके गांव को पिच रोड से जोड़ा जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया, जिससे न सिर्फ संबंधित गांव के अन्य मेधावियों में एक नई उर्जा का संचार हो, बल्कि इर्दगिर्द के गावों के छात्र-छात्राओं को भी इससे अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी। शासन के इस निर्णय का लाभ अब जिले के चार ऐसे मेधावियों से जुड़े गावों को मिलने जा रहा है। बताते चलें कि गत दिवस आए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में यूपी टॉप टेन में जिले के चार मेधावियों ने अपनी जगह बनाई थी। इनमें हाईस्कूल की लवली दुबे व नीलेश विश्वकर्मा, जबकि इंटरमीडिएट की शताक्षी सिंह व अनिमेष शामिल थे।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार शासन के निर्देश पर चारों मेधावियों के गांव के संपर्क मार्ग को पिच रोड बनाए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बताया कि हाईस्कूल की लवली दुबे के गांव डल्ला निजामपुर गांव का संपर्क मार्ग 14 लाख 69 हजार, नीलेश विश्वकर्मा के गांव इस्माइलपुर का संपर्क मार्ग 7 लाख 45 हजार, इंटरमीडिएट की शताक्षी सिंह के गांव धनवारी के संपर्क मार्ग 11 लाख 41 हजार व अनिमेष के नगदहा संपर्क मार्ग लगभग 11 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। बताया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उधर संपर्क मार्ग को पिचरोड बनने की जानकारी होते ही संबंधित गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे सीधे तौर पर संबंधित गांव के अलावा आसपास गांव की लगभग 15 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा निर्माण
जिले के जिन चार मेधावियों ने यूपी बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाया है, उनके गांव तक पिचमार्ग का निर्माण होगा। इसके लिए जरूरी प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। जल्द ही धन आवंटन के साथ काम शुरू हो जाएगा। अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -यतेंद्र कुमार, अधिसाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी