फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   64 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 1 लाख आबादी को मिलेगा लाभ

64 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 1 लाख आबादी को मिलेगा लाभ

Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
64 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 1 लाख आबादी को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से जिले की 64 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। जून माह से संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने का कार्य प्रारंभ हो सके, इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने शासन को सूची उपलब्ध करा दी है। जिसे शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही धनराशि उपलब्ध होते ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे लगभग एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन करने में लाभ मिल सकेगा। साथ ही संबंधित सड़कों पर होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त चल रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद योगी सरकार ने लोगों को सुचारु आवागमन करने के लिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्णय लिया था। जून 2017 में शासन के निर्देश पर अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य शुरू किया गया था। धनाभाव के चलते सभी सड़काें को गड्ढामुक्त करने का अभियान पूरी तरह हकीकत में नहीं बदल पाया था। इससे अभी भी कई मार्ग ऐसे हैं, जहां बड़े बड़े गड्ढे उत्पन्न हो गए हैं। इससे एक तरफ जहां लोगों को आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ती हैं, वहीं आए दिन इन गड्ढों में गिरने से बाइक व साइकिल सवार चोटहिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

इस बीच एक बार फिर से शासन ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्णय लिया है। गत दिवस ही शासन ने लोकनिर्माण विभाग से ऐसी सड़कों की सूची मांगी थी, जिन पर गड्ढे उत्पन्न हो गए हैं। शासन के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग ने शासन को ऐसी 64 सड़कों की सूची उपलब्ध करा दी। संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। लोकनिर्माण विभाग से सूची उपलब्ध होने पर शासन ने उन्हें गड्ढामुक्त करने को हरी झंडी प्रदान कर दी है। राशि उपलब्ध होते ही जून माह से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे लगभग एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। साथ ही आए दिन होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं में भी कमीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्णय सराहनीय
कटरिया सम्मनपुर के सालिकराम व सुनील कुमार ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा बीते दिनों दोस्तपुर मुख्य मार्ग से कटरिया गांव तक लगभग डेढ़ किमी सड़क का निर्माण कराया था। निर्माण के कुछ ही दिन बाद सड़क पर जगह जगह गड्ढे उत्पन्न हो गए। इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब सरकार ने गड्ढामुक्त करने का जो निर्णय लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इसका कटरिया, कोड़रा व सहतूगंज के ग्रामीणों को आवागमन में व्यापक लाभ मिलेगा। मीरपुर शेखपुर गांव निवासी राघवेंद्र कुमार व शशांक ने कहा कि चनवा चौराहे से मीरपुर संपर्क मार्ग निर्माण तीन वर्ष पूर्व हुआ था। मौजूदा समय में यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। उम्मीद है कि शासन के निर्देश के बाद इस सड़क को भी गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।



शीघ्र शुरू होगा कार्य
शासन को 64 सड़कों को गड्ढामुक्त करने की सूची भेजी गई है। शासन से हरी झंडी भी मिल गई है। राशि उपलब्ध होते ही जून माह से गड्ढामुक्त करने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -यतेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed