फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए पहुंचे सवा पांच करोड़

विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए पहुंचे सवा पांच करोड़

Fri, 11 May 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए पहुंचे सवा पांच करोड़
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्रों में विकास के लिए गत दिवस पांच विधायक व दो एमएलसी की निधि में 75-75 लाख रुपये प्रति निधि में कुल सवा पांच करोड़ रुपये शासन से उपलब्ध करा दिया गया है। माननीयों के प्रस्ताव के बाद क्षेत्र में निधि से विकास कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि का प्रयोग किया जाता है। विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए प्रत्येक वर्ष माननीयों के खाते में डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि शासन से उपलब्ध कराई जाती है। इस धनराशि से क्षेत्र में मार्ग निर्माण, पेयजल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, मरीजों का इलाज, जलनिकासी समेत कई अन्य प्रकार के कार्य कराए जाते हैं। बताते चलें कि जिले में पांच विधायक व दो एमएलसी हैं। गत दिवस ही माननीयों की निधि में प्रथम किस्त के रूप में 75-75 लाख रुपये की दर से सवा पांच करोड़ रुपये शासन से उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ लिपिक अशोक यादव ने बताया कि पांच विधायक रितेश पाण्डेय, रामअचल राजभर, लालजी वर्मा, अनीता कमल व संजू देवी तथा दो एमएलसी अहमद हसन व हीरालाल यादव की निधि में विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रथम किस्त 75-75 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध हो गई है। इस प्रकार कुल सवा पांच करोड़ रुपये शासन से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुरूप होंगे विकास कार्य
निधि में धनराशि आने के साथ ही विकास कार्यों के लिए माननीयों से प्रस्ताव मांगा गया है। विधायक व एमएलसी से प्रस्ताव मिलने के बाद कार्यदायी संस्था का चयन करने के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -प्रदीप पांडेय, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed