{"_id":"5acfa6cb4f1c1b473d8b4c59","slug":"15235580932030-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वराज अभियान के तहत चयनित किए गए 30 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वराज अभियान के तहत चयनित किए गए 30 गांव
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रसोई गैस चूल्हे पर खाना बनाने का सपना संजोने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 30 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहां के 40 हजार से अधिक पात्रों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा। पूर्व में सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 की बीपीएल सूची में शामिल पात्रों को ही योजना का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब सभी पात्रों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। इतना ही नहीं, जो पात्र उपकरण लेने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें इसके लिए ऋण दिया जाएगा। सबसिडी में आने वाली राशि से ऋण की अदायगी की जाएगी।
चूल्हे व स्टोव पर खाना बनाने से छुटकारा मिले और घर घर रसोई गैस सिलेंडर हो, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ ऐसे ही पात्रों को दिए जाने का प्राविधान था, जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 की बीपीएल सूची में शामिल था। योजना के तहत अब तक जिले के 69 हजार 67 पात्रों को लाभ दिलाया जा चुका है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शासन ने अब सभी पात्रों को योजना का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के 30 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहां के 40 हजार से अधिक पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का लक्ष्य जिले को मिला है।
योजना के तहत पात्रों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इतना ही नहीं, जो पात्र उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें इसके लिए संबंधित एजेंसी द्वारा ऋण दिया जाएगा। ऋण की अदायगी सब्सिडी की राशि से पात्रों को करना होगा। योजना का समुचित लाभ पात्रों को मिल सके, इसके लिए पूर्ति विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
ककराही, रसूलपुर, मुकुंदपुर, घूरनपुर, कलेसर, सलाहुद्दीनपुर, तेंदुआ खास, मोतिगरपुर, मखदूमनगर, कवई अंजनपुर, सिंहपुर, उमरी जलालपुर, निकसपुर, तहतपुर, नाथपुर, रेवई, विश्वंभरपुर, कैंथा, रुकनुद्दीनपुर, मेहनाजपुर, शाहपुर फिरोजपुर, चितौना कला, ज्योतिपुर, रामपुर दुबे, जमौली, कुसुमखोर, किशुनपुर कबिरहा, रामनगर नरसिंहपुर, कुर्चा व दरियाडीह।
20 को लगेगा उज्ज्वला मेला
उज्ज्वला योजना का पात्रों को समुचित लाभ दिलाने के लिए 20 अप्रैल को चयनित 30 गांवों के सापेक्ष एक दर्जन गांवों में उज्ज्वला मेले का आयोजन होगा। इसमें 100-100 पात्रों को मेले के दौरान ही निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रों को आधार कार्ड साथ लाना होगा।
तैयारियां तेज
स्वराज अभियान के तहत जिन 30 गांवों का चयन किया गया है, वहां के पात्रों को समुचित ढंग से उज्ज्वला योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 20 अप्रैल को लगने वाले उज्ज्वला मेले में 100-100 पात्रों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बाद अभियान चलाकर पात्रों को लाभ दिया जाएगा। -निलेश उत्पल, जिलापूर्ति अधिकारी